जालंधर की राजनीति में बड़ा धमाका, विवाद के बाद लक्की ने दिया इस्तीफा

Edited By Vatika,Updated: 29 Dec, 2020 11:48 AM

malwinderwant singh lucky resigns

पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाऊंट पर शेयर कर दी है।

जालंधरः पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने फेसबुक अकाऊंट पर शेयर कर दी है। 

 

लक्की ने एक पोस्ट शेयर करते लिखा," मैं मलविंदर सिंह लक्की डायरेक्टर पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसकी कॉपी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा जी को भेज रहा हूं पर कांग्रेस पार्टी में एक निष्काम सेवक के तौर पर काम करता रहूंगा....।"

क्या था मामला 
बता दें कि जालंधर नगर निगम कर्मचारियों के साथ लक्की का विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि लकी ने बिल्डिंग ब्रांच के एम.टी.पी. परमपाल सिंह पर होटल की बिल्डिंग की चेंज ऑफ लैंड यूज की फाइल रोकने का आरोप लगाए थे। इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था। जिसके बाद नगर निगम कर्मचारियों ने परमपाल सिंह से दुर्व्यवहार को लेकर  लक्की के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग रखी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!