पठानकोट चौक नजदीक हुआ दर्दनाक हादसा, मोटरसाइकिल सवार के उड़े चीथड़े

Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2022 01:46 PM

accident

पठानकोट चौक नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

जालंधरः पठानकोट चौक नजदीक हुए भयानक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार अपने काम पर जा रहा था कि अज्ञात वाहत चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मोटरसाइकिल सवार के चीथड़े उड़ गए। 

PunjabKesari

घटनास्थल स्थित दुकानदार वरुण कुमार ने बताया कि जब वह दुकान खोलकर अपना सामान बाहर रख रहे थे तो इस दौरान उन्हें बहुत जोर की आवाज आई। जब उन्होंने भागकर सड़क की तरफ देखा तो एक बजरी के साथ भरा टिप्पर मोटरसाइकिल सवार को कुचल कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल मौके पर थाना नंबर 8 के ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने लाश को कब्जे में लेकर अगली जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!