तेजधार हथियारों से किया व्यक्ति पर हमला, हवाई फायर कर भागे आरोपी

Edited By Kalash,Updated: 16 Jun, 2022 05:49 PM

person was attacked with sharp weapons

गांव वडैचा में तेजधार हथियारों के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के साथ-साथ

बटाला (योगी, अश्विनी): गांव वडैचा में तेजधार हथियारों के साथ गांव के कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के साथ-साथ हवाई फायर करने का मामला सामने आया है। इस संबंधी लखबीर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह गांव वडैचा ने बताया कि उसका भाई हरदेव सिंह मोटर से घर वापस आ रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया, जिस कारण उसका भाई घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया। उधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लखबीर सिंह के मुताबिक हमला करने वाले लोगों ने हवा में फायरिंग भी की है। पीड़ित परिवार ने मांग की कि पुलिस प्रशासन हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार, हमले की जगह से एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी मिली है, जिसमें हमलावर हथियारों के सहित दिखाई दे रहे हैं।

इस मामले में एच.एच.ओ. मनजीत सिंह ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में है और जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई फुटेज है तो पुलिस उसकी भी जांच करेगी। थाना प्रमुख मनजीत सिंह ने बताया कि परिवार द्वारा हवाई फायरिंग की जाने की कही जा रही बात को बेबुनियाद बताया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!