पुलिस के हाथ लगी सफलता, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Edited By Kalash,Updated: 27 Oct, 2024 04:30 PM

illicit liquor recovered

दौरागला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से 56,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दौरागला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से 56,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख दौरागला दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान बहरामपुर रोड गाहलड़ी में मौजूद एक मुखबीर ने सूचना दी कि गांव मुगलानी चक्क में कुछ लोग अवैध शराब बेचने का धंधा करते है।  

मुखबिर खास की सूचना पर जब घर पर रेड की गई तो 56,250 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद हुई। इसके बाद जांच करने पर अजय कुमार, रमन कुमार पुत्र दलबीर चंद, डिंपल पत्नी अजय कुमार और रजनी पत्नी रमन सभी निवासी मुगलानी चक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!