Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Sep, 2026 08:44 PM

गांव बब्बेहाली में छिंज मेले की डयूटी देकर घर वापिस जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह पर हमला कर आरोपियों ने उसकी टांगे तोड़ दी, जबकि उसकी बहन को भी घायल कर दिया।
गुरदासपुर (विनोद, हरजिंद्र गोराया): गांव बब्बेहाली में छिंज मेले की डयूटी देकर घर वापिस जा रहे एक पुलिस कांस्टेबल कर्णप्रीत सिंह पर हमला कर आरोपियों ने उसकी टांगे तोड़ दी, जबकि उसकी बहन को भी घायल कर दिया।
इस संबंधी अस्पताल में दाखिल कर्णप्रीत सिंह ने बताया कि वह दीनानगर में तैनात है तथा उसकी छिंज मेला बब्बेहाली में विशेष डयूटी लगी हुई थी। जब व देर शाम डयूटी देकर मोटरसाइकिल पर अपनी बहन बलविन्द्र कौर के साथ वापिस जा रहा था तो कुछ लोगों ने उसके मोटर साईकल पर कुछ मार कर उसे गिरा दिया तथा उस पर तेज हथियारों से हमला कर दिया। उसकी दोनो टांगे तोड़ दी तथा जब एक आरोपी उसे गोली मारने लगा तो उसकी बहल बलविन्द्र कौर घायल कर्णप्रीत सिंह पर लेट गई। जिस पर आरोपियों ने फायर नही किया तथा वहां से चले गए।
पीड़ित पुलिस कर्मचारी कर्णप्रीत सिंह ने बताया कि उसने गांव में नशा तस्करी का धन्धा करने वालों को पकड़वाया था। इस संबंधी एक बार पहले भी उस पर हमला हो चुका है, पंरतु उच्च पुलिस अधिकारियों ने तब भी कुछ नहीं किया। उसने एस.एस.पी.गुरदासपुर से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ कारवाई की जाए। उसने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बता दिए है।