कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 2.69 लाख, 3 नामजद

Edited By Vaneet,Updated: 21 Oct, 2019 12:55 PM

2 69 lakhs cheated name of sending to canada 3 nominated

युवक को कैनेडा भेजने के नाम पर 2 लाख 69 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर ...

पठानकोट(आदित्य): युवक को कैनेडा भेजने के नाम पर 2 लाख 69 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

पुलिस द्वारा उक्त कार्रवाई पीड़ित युवक के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकत्र्ता सरना निवासी अश्विनी कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त लोगों ने उसके बेटे को विदेश कनाडा भेजने का झांसा देकर 2 लाख 69 हजार रुपए लिए थे। इन लोगों ने उसके बेटे को न तो कैनेडा भेजा और न ही उसके पैसे वापस लौटा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच कर शिकायतकत्र्ता अश्विनी कुमार के बयान पर सरना निवासी मोनिका, अमनदीप व विशाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!