पत्नी के प्रेम संबंधों से दुखी पति ने की खुदकुशी, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच

Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2022 11:43 AM

wife affair husband commits suicide

स्थानीय सुभाष बस्ती के निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से परेशान होकर

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): स्थानीय सुभाष बस्ती के निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल खुदकुशी कर ली। दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई न करने के दोष लगाए हैं। मृतक के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि मृतक की पत्नी करीब 20 दिन पहले किसी और व्यक्ति के साथ चली गई थी। उस दिन से ही मृतक व्यक्ति थाने के चक्कर लगा रहा था। 

बीती कल फिर वे बस अड्डा चौकी शिकायत लेकर पहुंचा था। मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई न की। जबकि पुलिस कर्मचारी उस पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनवा रहे थे। इसके चलते ही उसने जहरीली वस्तु निकल कर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे साजन ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। उधर, इस बाबत बस अड्डा चौकी इंचार्ज मनजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने पीडि़त परिवार की ओर से पुलिस पर लगे दोषों को नकारते हुए कहा कि पुलिस तो लोगों की सेवा में तत्पर है और मामले की जांच की जा रही है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!