Edited By Kalash,Updated: 14 Sep, 2026 05:58 PM

थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने नशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम हेरोइन व एक कार बरामद कर एक व्यक्ति व एक महिला को काबू किया है।
फरीदकोट (राजन): थाना सदर फरीदकोट पुलिस ने नशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम हेरोइन व एक कार बरामद कर एक व्यक्ति व एक महिला को काबू किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सहायक थानेदार चमकौर सिंह पुलिस पार्टी समेत गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग सम्बंधी चुंगी नंबर-7, मचाकी मल्ल सिंह रोड पर मौजूद थे। इस दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार में से 12 ग्राम हेरोइन समेत एक मोमी लिफाफा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर ही कार सवार दोनों को काबू कर लिया। मुलजिमों की पहचान दविन्द्र सिंह वासी जीवन नगर, जिला फरीदकोट व सुखपाल कौर वासी दसमेश नगर, जिला फरीदकोट के तौर पर हुई है। पुलिस की ओर से दोनों को गिरफ्तार कर इस सम्बंधी केस दर्ज कर लिया है व मामले की अगली जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here