Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2022 11:07 AM

डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन फरीदकोट द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू किया गया धरना आज 5वें दिन में दाखिल
फरीदकोट (चावला): डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन फरीदकोट द्वारा अनिश्चितकालीन समय के लिए शुरू किया गया धरना आज 5वें दिन में दाखिल हो गया।
धरने में आज विशेष तौर पर राज्य प्रधान तजिन्द्र सिंह नंगल पंजाब राज्य डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन, नरिन्द्र सिंह चीमा राज्य महासचिव, अशोक कुमार राज्य मीत प्रधान, अमरजीत सिंह चावला फाजिल्का, सोनू कश्यप फिरोजपुर, विशाल महिता व अमरीक सिंह संधू ने शिरकत की। डी.सी. दफ्तर समक्ष लगाए गए धरने दौरान पंजाब राज्य डी.सी. दफ्तर कर्मचारी यूनियन के प्रधान तजिन्द्र सिंह नंगल ने कहा कि फरीदकोट में क्लर्कों की पोस्टें पूरी करने में सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने भी फरीदकोट के साथ सौतेला व्यवहार किया था और अब आम पार्टी सरकार से कर्मचारियों को उम्मीद थी कि क्लर्कों की पोस्टों को भरा जाएगा मगर डी.सी. दफ्तर में उनकी पोस्टों का परनाला वहीं का वहीं है। इसके चलते कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ा है और दफ्तरों में कार्यों के लिए आने वाले लोगों के काम भी देरी से हो रहे हैं।
संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि डी.सी. दफ्तर फरीदकोट में पोस्टें नहीं भरी जाती तो संघर्ष को पंजाब स्तर पर ले जाया जाएगा और पंजाब के सभी जिलों के डी.सी दफ्तरों में काम बंद कर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान जिला फरीदकोट में डी.सी. दफ्तर से संबंधित सभी अदारों के कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here