2 साल से चल रहे झगड़े ने लिया भयानक रुप, चली गोलियां

Edited By Kalash,Updated: 18 May, 2022 11:07 AM

fighting going on for 2 years took a terrible form

पुलिस थाना लोपोके के अधीन आते गांव किरलगढ़ में गली के झगड़े को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है, जिस कारण 2 व्यक्ति गंभीर रुप

चोगावां (हरजीत, सतनाम): पुलिस थाना लोपोके के अधीन आते गांव किरलगढ़ में गली के झगड़े को लेकर गोलियां चलने का मामला सामने आया है, जिस कारण 2 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल हुए व्यक्तियों के भाई जसपाल सिंह, चाचा छिंदा सिंह ने पुलिस थाना लोपोके में शिकायत देते हुए बताया कि हमारा भेजा सिंह और पूर्व सरपंच अविनाश सिंह के साथ गांव में गली को लेकर 2 सालों से झगड़ा चलता आ रहा था। उक्त व्यक्तियों ने दूसरे साथियों को साथ लेकर उन पर हथियारों के साथ हमला कर दिया।

इस दौरान जज्जपाल सिंह और हरजीत सिंह को गोलियां मारी गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गए। पहले उन्हें लोपोके अस्पताल ले जाया गया। फिर थाना लोपोके में रिपोर्ट दर्ज करवाने के उपरांत उक्त व्यक्तियों को अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया जहां जज्जपाल सिंह की हालत गंभीर है। इस संबंधी पुलिस थाना लोपोके प्रमुख ने संपर्क करने पर बताया कि वह छानबीन कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!