Watch Pics: जब प्रदर्शनकारियों ने बारात रोककर दूल्हे को भी धरने पर बिठाया

Edited By Updated: 19 Oct, 2015 04:14 PM

sikh protest in phagwara

पंजाब के कोटकपुरा के बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले को लेकर सिख संगठनों के दमदमी टकसाल और सिख ..

जालंधरः पंजाब के कोटकपुरा के बरगाड़ी में गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी के मामले को लेकर सिख संगठनों के दमदमी टकसाल और सिख स्टूडेंट फैडरेशन द्वारा पंजाब एवं भारत बंद के आह्वान से इंकार करने के कारण आज भारत बंद बेअसर रहा लेकिन कुछ सिख संगठनों का राज्य में रोष प्रदर्शन जारी है।  

गुरु ग्रंथ साहब की बेअदबी को लेकर जालंधर अमृतसर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर बंद के कारण यातायात प्रभावित रहा। फगवाड़ा में चहेडू पुल और बंगा रोड पर सिख संगठनों ने धरना देकर राजमार्ग जाम किया है। चहेडू पुल जाम होने के कारण लुधियाना जाने वाले सैंकड़ों लोग फंसे हुए जबकि बंगा रोड बंद होने से चंडीगढ़ जाने वाले लोग फंसे हुए है। बंगा रोड पर धरने के दौरान सिखों ने बारात रोक दी और दूल्हे को भी साथ धरने पर बिठा दिया।  

रविवार के दिन भारत बंद की अफवाह के कारण आज सभी स्कूल कॉलेज बंद रहे जबकि सभी बाजार यथावत खुले रहे। प्रदर्शनकारियों ने पीएपी चौक, रामामंडी चौक, जालंधर-नकोदर रोड और दोआबा चौक पर धरना देकर मार्ग बंद किये। पुलिस ने सिख संगठनों को उठाने का प्रयास किया लेकिन उनकी मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

आज सुबह सिख जत्थेबंदियों ने माई हीरा गेट में जबरदस्ती बाजार बंद करवाया। इसको लेकर वहां हंगामा हो गया। इस दौरान दुकानदार और सिख संगठन आमने-सामने हो गए। सिख जत्थेबंदियों में से किसी ने एक दुकानदार को पीट दिया। जब दुकानदार इकट्ठे हुए तो कुछ वहां से भाग गए। दुकानदारों ने उन युवकों की मोटरसाइकिल पुलिस के हवाले कर दी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!