जालंधर में देर शाम गोली चलने से युवक की मौत, जानें क्या है मामला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Nov, 2021 10:57 PM

youth dies due to firing in jalandhar late evening

शहर के बस स्टैंड के पास युवक पर गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

जालंधर : शहर के बस स्टैंड के पास युवक पर गोली चलने का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान लक्की के रूप में हुई है, जिसे पहले सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन बाद में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

बस अड्डा पुलिस चौकी के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस अड्डा फ्लाईओवर के नीचे चली गोली को लेकर दो खोल बरामद किए हैं लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि गोली किसने चलाई है। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए लकी नामक युवक को सिविल अस्पताल में  भर्ती करवाया गया है लेकिन उसके अभी ध्यान नहीं हो सके हैं। मौके पर मौजूद ए.सी.पी. माडल टाउन एस.एच.ओ. डिवीजन नंबर 6 एवं बस अड्डा चौकी प्रभारी बृजेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। चर्चा है कि गोली किसी ट्रैवल एजेंट द्वारा चलाई गई है लेकिन पुलिस द्वारा इस संबंधी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। अभी तक झगड़े के कारणों का पता नहीं लग सका है। 

सूत्रों से पता चला है कि किसी दोस्त की जन्मदिन पार्टी के दौरान अन्य दोस्तों के साथ मृतक युवक का आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद रंजिश रखते हुए उन्होंने आज युवक पर गोलियां चलाईं हैं।  
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!