फ्लाईओवर पर किसी का इंतजार कर रहे मोटरसाइकिल सवार युवक ने उड़ाए होश, मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 29 Oct, 2024 05:54 PM

young man riding a motorcycle blew away his senses

थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर छापेमारी करके मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल बरामद की है।

फिरोजपुर (परमजीत सोढी): थाना तलवंडी भाई की पुलिस ने गश्त व चैकिंग के दौरान मिली सूचना के अधार पर छापेमारी करके मोटरसाइकिल सवार को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 अवैध पिस्टल बरामद की है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ असलाह एक्ट की धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना तलवंडी भाई के सहायक इंस्पैक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि बीते दिन पुलिस पार्टी के साथ गश्त व चैकिंग के दौरान उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र हरजीत सिंह वासी वार्ड नंबर 11 तलवंडी भाई अपने पास अवैध पिस्तौल रखता है और अभी वह फ्लाईओवर मोगा रोड पर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी का इंतजार कर रहा है।  पुलिस ने छापेमारी करके आरोपी को मोटरसाइकिल नंबर पीबी-05एआर-3981 सहित गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1 अवैध पिस्तौल 23 बोर बरामद की है। मामलें की जांच कर रहे गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!