दोस्तों से मिलने का कहकर घर से निकला युवक, फिर फोन पर मिली फुटेज ने उड़ा दिए सबके होश

Edited By Kamini,Updated: 18 Sep, 2024 07:52 PM

young man dies under suspicious circumstances

एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार सामने आया है।

अबोहर : अबोहर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का समाचार सामने आया है। मृतक की पहचान कबीर (उम्र 26) पुत्र अश्वनी निवासी स्थानीय नानक नगर गली नंबर जोकि पिछले कुछ समय से जम्मू बस्ती में अपनी भुआके पास रह रहा था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी देते हुए भुआ रजनी और पिता ने बताया कि कबीर अविवाहित था और हैंडलूम की दुकान में काम करता था। इसी दौरान उन्हें नशे की लत लग गई, जिसका अब वह इलाज करा रहे थे। कबीर पिछले कुछ समय से अपनी भुआ रजनी के पास जम्मू बस्ती में रह रहा था, कल रात वह अपनी भुआ को यह कहकर घर से निकला था कि वह सराभा नगर में अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ लोगों ने उसका शव झाड़ियों में पड़े होने की फुटेज और वीडियो भेजी। जिसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही थाना सिटी नंबर 1 के सहायक उपनिरीक्षक भूपिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है और वे किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!