yo yo हनी सिंह से हाथापाई, स्टेज पर चढ़कर व्यक्ति ने सरेआम की ये हरकत

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2022 10:41 AM

yo yo honey singh was assaulted in delhi

रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है।

नई दिल्ली: रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, दिल्ली के एक क्लब  में  हनी सिंह के साथ बदलसलूकी की गई, जिसके बाद गायक ने  एफ.आई.आर दर्ज करवाई है। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना 26 और 27 मार्च की दरम्यानी रात की है। पुलिस के अनुसार हौज खास थाने में 27 मार्च को हृदयेश सिंह, जो यो यो हनी सिंह के नाम से जाने जाते हैं, के साथ बदसलूकी करने और धमकी देने की शिकायत मिली थी। शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि उनमें से एक ने उनका हाथ पकड़ लिया और उन्हें खींचना शुरू कर दिया।  

आरोपियों ने स्टेज से ही बीयर की बोतलें दिखाईं और शो को भी रोक दिया। रिपोर्ट मुताबिक एफ. आई. आर. में बताया गया, ‘चैक शर्ट में एक व्यक्ति ने हनी सिंह का हाथ पकड़ा और उसे आगे खींचा। हनी ने बचने की कोशिश की लेकिन उक्त व्यक्ति हनी सिंह को धमकाता रहा और चुनौती देता रहा।’हनी सिंह ने यह भी देखा कि उक्त व्यक्ति के पास हथियार भी था। वहीं लाल शर्ट में एक और आरोपी व्यक्ति वीडियो बना रहा था और कह रहा था, ‘भगा दिया हनी सिंह को...।’
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!