Punjab : धनतेरस पर महिला पर हुई धन की वर्षा, डेढ़ घंटे में जीता लॉटरी का ईनाम

Edited By Kamini,Updated: 29 Oct, 2024 09:43 PM

woman won lottery prize

आंगनबाडी वर्कर महिला पर धनतेरस के दिन धन की वर्षा हुई है।

पंजाब डेस्क : दीवाली से पहले फाजिल्का की एक महिला की लॉटरी लगने की खबर सामने आई है। आंगनबाडी वर्कर पर धनतेरस के दिन धन की वर्षा हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आज ही नागालैंड स्टेट डियर लॉटरी का टिकट खरीदा गया था और डेढ़ घंटे में ही उसकी लॉटरी लग गई। बताया जा रहा है कि महिला ने लॉटरी में 45 हजार रुपए का ईनाम जीता है।

लॉटरी विजेता महिला आशा रानी ने बताया कि वह आंगनवाडी केंद्र फाजिल्का में काम करती है और पिछले काफी समय से लॉटरी का टिकट खरीदीती आ रही है। आज पहली बार उसका ईनाम निकला है, वह भी धनतेरस के दिन। महिला ने बताया कि वह स्कूल में थी, इसी बीच उसने टिकट खरीदने का सोचा और फाजिल्का के रूप चंद लाटरी सेंटर से लाटरी का टिकट खरीदा। करीब डेढ़ घंटे बाद ही उसे फोन आया कि उसकी 45 हजार की लाटरी लगी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!