Edited By Kamini,Updated: 08 Sep, 2023 12:12 PM

बटाला के सरकारी अस्पताल में एक महिला का शव मिलने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम सोनिया है, जो नशे की आदी थी, जिसकी नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई।
गुरदासपुर (गुरप्रीत): बटाला के सरकारी अस्पताल में एक महिला का शव मिलने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम सोनिया है, जो नशे की आदी थी, जिसकी नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। महिला के शव के पास इंजेक्शन की सिरिंज भी पड़ी हुई थी। सोनिया का शव अस्पताल की ओपीडी के सामने पड़ा रहा, जिसे अस्पताल प्रशासन ने उठाने की कोशिश तक नहीं की। मीडिया के अस्पताल पहुंचने पर मृतक का शव ले जाकर मोर्चरी में रख दिया गया।
इस बीच अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने बताया कि उसकी ड्यूटी 8 बजे शुरू हुई थी और उससे पहले ही शव वहां पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला नशे की आदी थी, उसके शव के पास से एक सिरिंज भी मिली है। इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डाक्टर ने कहा कि जब उन्हें पता महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली तो उन्होंने उसे उठवा दिया। पहले यह महिला इलाज के लिए अस्पताल आती थी। बटाला सिविल अस्पताल के एसएमओ ने बताया कि इस महिला को पहले भी अस्पताल के आसपास नशा करते देखा गया है और वह हमारे अस्पताल में इलाज के लिए भी आती थी, जिसकी आज सूचना मिली कि महिला की मौत हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here