नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही...

Edited By Kamini,Updated: 01 Oct, 2025 04:25 PM

woman dies after breaking her fast

पंजाब में नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना फाजिल्का के अबोहर से सामने आया है, जहां 2 बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतक महिला की पहचान लक्ष्मी (उम्र 24 साल) के रूप में हुई है, जिसकी 5 साल पहले संदीप कुमार से शादी हुई थी। 

बताया जा रहा है कि, महिला ने नवरात्रि के व्रत रखे थे और अष्टमी के बाद व्रत खोल लिया। रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके चलते उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे अबोहर सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया। इस दौरान अस्पताल में पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। रिपोर्ट आने का बाद ही मौत होने के असली कारणों का पता चल पाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!