Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Sep, 2021 11:40 AM

सनौर की एक 27 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका 2 बच्चों की मां थी।
सनौर(जोसन): सनौर की एक 27 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका 2 बच्चों की मां थी।
जानकारी के अनुसार मृतका ने कोई जहरीली चीज निगल ली जिससे उसकी मौत हो गई। उसका पति किसी फैक्टरी में काम करता है और वह घर के नजदीक ही सी.एस.सी. केंद्र में काम करती थी। उसकी माता भी उनके पास ही रहती थी। मृतका जहां काम करती थी, वहां के मालिक को फोन पर जानकारी मिली कि उसने कोई जहरीली चीज निगल ली है। इसके बाद इलाज के लिए उसे सनौर के निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे राजिन्दरा अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here