10 सेकेंड और 6 थप्पड़... बेरहम मां ने डेढ़ साल की बच्ची को पीटा, Video बनाकर पति को भेजा

Edited By Kamini,Updated: 16 Jun, 2026 06:13 PM

the mother beat the innocent little girl

एक कलयुगी मां की घिनौनी करतूत सामने आई है। दरअसल, एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची से बहुत ही बेरहमी मारपीट की है।

पंजाब डेस्क: एक कलयुगी मां की घिनौनी करतूत सामने आई है। दरअसल, एक मां ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची से बहुत ही बेरहमी मारपीट की है। बताया जा रहा है कि बेरहम मां ने अपने बच्ची को सिर से पकड़कर बिस्तर पर पटका और फिर 10 सेकेंड में 6 थप्पड़ मारे। यही नहीं महिला ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर अपने पति को भी भेजा। मामला तरनतारन के मोहल्ला नानकसर का है। जब ये पूरा वीडियो सामने आया तो मौके पर बाल सुरक्षा विभाग और पुलिस पहुंचा और कार्रवाई करते हुए बच्ची का रेस्क्यू किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

इस वजह से देती थी वारदात को अंजाम 

पुलिस द्वारा महिला से बच्ची की बेरहमी से मारपीट का कारण पूछा तो उसने बेहद ही हैरानीजनक जवाब दिया। महिला ने बताया कि उसका पति कई-कई दिनों तक घर से बाहर रहता था। पति को बुलाने के लिए ही वह अपनी बच्ची से मारपीट करके उसका वीडियो अपने पति को भेज दिया करती थी। इसके बाद पति घर आ जाता था। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बाल सुरक्षा हेल्पलाइन पर वीडियो के साथ उन्हें शिकयत मिली थी। इस वीडियो महिला डेढ़ साल की बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट कर रही थी। इसके बाद विभाग ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ मिलकर महिला के मायके में रेड की और महिला को हिरासत में ले लिया। जांच दौरान सामने आया है कि बच्ची के माता-पिता दोनों ही नशे की आदी है जिसके चलते बच्ची की सुरक्षा को देखते उसे संरक्षण में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

इस पूरी घटना के बाद से इलाका वासियों में रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों माता-पिता नशे की आदी है जिसका खामियाजा इस मासूम बच्ची को भुगतना पड़ रहा है। वहीं बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए बाल सुरक्षा विभाग द्वारा सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!