Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2026 02:24 PM

विधानसभा हलका तरनतारन के अधीन आते गांव में जीजा द्वारा अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
तरनतारन (रमन): विधानसभा हलका तरनतारन के अधीन आते गांव में जीजा द्वारा अपनी नाबालिग साली से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तरनतारन सिटी थाने की पुलिस ने सास के बयानों के आधार पर दामाद के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं सास ने गिरफ्तारी की मांग की है। तरनतारन सिटी थाने के एक गांव की रहने वाली 40 साल की महिला ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसकी बड़ी बेटी की शादी करीब 3 साल पहले रणजीत सिंह निवासी तेजा सिंह वाला के साथ हुई थी।
22 जुलाई को उसे अपनी बेटी (18) के साथ किसी काम से अमृतसर जाना था। इस संबंध में उसने अपने दामाद से कहा कि हमारे साथ अमृतसर चलो लेकिन दामाद साथ नहीं गया। जब वह घर वापस आया तो उसकी छोटी बेटी, जो 16 साल की है, ने उसे बताया कि उनके जाने के बाद जीजा रणजीत सिंह घर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बारे में उसने रणजीत सिंह के घरवालों से बात की और पुलिस को बताया।
इस बारे में जानकारी देते हुए DSP इन्वेस्टिगेशन शिवदर्शन सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की का मेडिकल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं इस बारे में नाबालिग लड़की की मां के बयानों के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें भेज दी गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here