पटियाला के मासूम बच्चे की मेरठ में ह/त्या, मां के कथित प्रेमी ने कबूला जुर्म!

Edited By Kamini,Updated: 17 Jun, 2026 06:24 PM

innocent child from patiala murdered in meerut

पंजाब के पटियाला के एक मासूम की मेरठ में हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के पटियाला के एक मासूम की मेरठ में हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस चौंकाने वाला मामले ने उत्तर प्रदेश और पंजाब दोनों को हिलाकर रख दिया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में लापता बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक अर्पित पराशर को गिरफ्तार किया है। मासूम बच्चे के पहचान अंगदवीर सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह और गुरप्रीत कौर के रूप में हुई है। दोनों पति-पत्नी मेरठ के बहसूमा इलाके में अलग रहते थे। अंगदवीर का पिता गुरसेवक सिंह सऊदी अरब में काम करता था। गुरप्रीत कौर से अनबन के बाद से ही वह अलग रहते थे।

मिली जानकारी के अनुसार अंगदीर सिंह पटियाला के स्कूल में पढ़ता था जोकि अपनी मौसी के साथ रहता था। लेकिन वह मेरठ में अपनी दादी के घर आता-जाता रहता था। बताया जा रहा है कि, घटना से एक सप्ताह पहले ही अंगदवीर की मां उसे अपने साथ मेरठ ले गई थी। गत दिन जब अंगदवीर सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था तो उसी समय एक वैगन R कार उसके पास आकर रुकी और उसे बहला फुसलाकर गाड़ी बैठा लिया। इस दौरान बच्चे का अपहरण करके उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया गया।

बच्चे की मां के कथित प्रेमी ने हत्या की बात कबूल की है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। बताया जा रहा है कि, अंगदवीर सिंह को कथित तौर पर उसके परिवार के घर के बाहर से किडनैप किया और उसका गला घोंटकर उसे मार डाला गया। यही नहीं इसके बाद मामूम बच्चे का शव खेतों से बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि 16 जून को बहसूमा थाना क्षेत्र से एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की 4 टीमों का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अर्पित शर्मा नामक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक खेत से बच्चे का शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के बच्चे की मां से संबंध थे और बच्चे को इसकी जानकारी हो गई थी। इसी वजह से आरोपी कथित तौर पर बच्चे को अपने साथ ले गया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अभी तक बच्चे की मां के साथ अपने कथित रिश्ते के बारे में संदिग्ध के दावे की पुष्टि नहीं की है। यह भी साफ नहीं है कि मां से औपचारिक रूप से पूछताछ की गई है या मामले के संबंध में कोई और कार्रवाई की जाएगी।

शव बरामद होने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में अपहरण जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों और घटनाक्रम के अन्य पहलुओं की जांच जारी है। मामले में बहसूमा थाने में विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है। इस भयानक हत्या से लोगों में गुस्सा और दुख फैल गया है और कई लोग जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!