क्या भाजपा पंजाब में 2024 और 2027 में विकल्प के रूप में उभर पाएगी?

Edited By Urmila,Updated: 03 Jul, 2022 11:15 AM

will the bjp emerge as an alternative in punjab in 2024 and 2027

इस बात में दो राय नहीं कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब के साथ-साथ देश की एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत रहे हैं और कांग्रेस को 2 बार सत्ता में लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान ...

पठानकोट (शारदा): इस बात में दो राय नहीं कि कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब के साथ-साथ देश की एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत रहे हैं और कांग्रेस को 2 बार सत्ता में लाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। अकाली दल से उन्होंने पंजाब से संबंधित मुद्दे छीनकर उसे कमजोर किया। वर्ष 2017 में अमरेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने ही आम आदमी पार्टी को सत्ता में आने से रोक दिया।

यह एक संयोग की बात है कि उनके बड़े साथी और सहयोगी सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों, राणा सोढी और अन्य कई नेता और पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस वक्त भाजपा के मात्र 2 विधायक हैं अश्विनी शर्मा प्रदेशाध्यक्ष और जंगी लाल महाजन जो पठानकोट एवं मुकेरियां का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसका अभिप्राय यह है कि 115 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा ज्यादा आधार वाले चेहरे 2027 के चुनावों में उतार सकती है जो उस समय सत्तासीन आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल को कड़ा मुकाबला दे सकते हैं। 

अगर इन नेताओं के अनुभव का सही इस्तेमाल किया जाए तो ये लोग भाजपा को पंजाब में एक विकल्प बनाने की स्थिति में हो सकते हैं। अगर सभी मिलकर कार्य करें तो 2024 में ही ‘पंजाब की यह नई भाजपा’ अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!