पंजाब की सियासत में हलचल! भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव, अटकलें तेज

Edited By Urmila,Updated: 05 Jun, 2026 03:12 PM

peculations of changes in punjab bjp district presidents ntensify

पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी संगठन में जिला स्तर पर संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

सुल्तानपुर लोधी (धीर) : पंजाब भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति के बाद अब पार्टी संगठन में जिला स्तर पर संभावित फेरबदल को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश नेतृत्व में हुए इस बदलाव के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं की निगाहें अब जिला इकाइयों पर टिकी हुई हैं, जहां नए चेहरों को जिम्मेदारी मिलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार भाजपा नेतृत्व आगामी चुनावों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति के तहत जिला इकाइयों के कार्यों की समीक्षा कर रहा है। संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और जनसंपर्क के आधार पर जिला अध्यक्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है। ऐसे में कई जिलों में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नए प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों संगठन को नई दिशा देने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी टीम का गठन कर सकते हैं। इसी क्रम में जिला इकाइयों में भी नए और सक्रिय नेतृत्व को मौका दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन संगठन के भीतर संभावित बदलावों को लेकर चचाएं लगातार तेज होती जा रही हैं।  कई नेता और कार्यकर्ता भी संगठन में नई जिम्मेदारियों की उम्मीद लगाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे स्पष्ट होगा कि भाजपा पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर किस दिशा में आगे बढ़ने जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!