पति के थे किसी और महिला से अवैध संबंध, पत्नी ने जहरीली वस्तु निगल की आत्महत्या

Edited By Vaneet,Updated: 07 Aug, 2020 06:31 PM

wife upset by husband illegitimate relations commits suicide

शहर के पास के गांव सेखू में एक विवाहिता महिला की तरफ से अपने पति के नाजायज संबंधों...

रामा मंडी(परमजीत): शहर के पास के गांव सेखू में एक विवाहिता महिला की तरफ से अपने पति के नाजायज संबंधों व पति द्वारा उसको परेशान करने से तंग आकर जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार रिफाइनरी पुलिस चौंकी इंचार्ज और केस के जांच अफसर गुरजंट सिंह ने बताया कि मृतक महिला के भाई जगसीर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव बीरकोलां जिला मानसा के बयानों अनुसार उसकी बहन बलजीत कौर निवासी गांव बीरोकलां जिला मानसा जिसका 4 साल पहले गांव सेखू में विवाहहुआ था। इस उपरांत उसका पति उसकी बहन बलजीत कौर को परेशान करने लगा और घर में झगड़ा होने लगा। उसने बताया कि उसके जीजे के गांव की किसी महिला से नाजायज संबंध थे, जिससे तंग आकर उसकी बहन ने घर में पड़ी जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली।

रिफाइनरी पुलिस चौंकी इंचार्ज गुरजंट सिंह ने मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया और मृतक महिला के भाई जगसीर सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव बीरो कलां के बयानों के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है, जबकि आरोपी अभी फरार है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!