पत्नी ने आशिक संग मिलकर पति को नहर में फैंका, आशिकी करने पर रोज करता था पिटाई

Edited By Tania pathak,Updated: 27 May, 2020 12:50 PM

wife throws husband in canal due to illicit relationship

थाना फिरोजपुर छावनी की पुलिस को दिए गए बयानों में नहर में फेंके गए 36 वर्षीय नौजवान रमेश कुमार के रिश्तेदार बंटी ने बताया कि रमेश कुमार की...

फिरोजपुर (मनदीप कुमार): फिरोजपुर छावनी की खटीक मंडी की रहने वाली पत्नी ने अवैध संबंध के चलते अपने आशिक के साथ मिलकर पति को नहर में फेंकने के आरोप में पत्नी और उसके कथित आशिक और एक साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना फिरोजपुर छावनी की पुलिस को दिए गए बयानों में नहर में फेंके गए 36 वर्षीय नौजवान रमेश कुमार के रिश्तेदार बंटी ने बताया कि रमेश कुमार की पत्नी किरनदीप के जपान सिंह के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे, जिसको लेकर रमेश अपनी पत्नी किरनदीप को रोकता था। इन अवैध संबंधों को ले कर दोनों में आपसी झगड़ा रहता था।

PunjabKesari

रमेश के रिश्तेदारों के मुताबिक किरनदीप का आशिक जापान, रमेश को 21 मई की रात को ज़रूरी काम का बहाना लगा कर अपने मोटरसाईकल पर अपने साथ ले गया था, जब रमेश अपने घर वापिस न आया तो उस के परिवार की तरफ से किरनदीप से सख्ती के साथ पूछताछ करने पर किरनदीप ने कहा कि उस का पति रमेश उस के साथ मारपीट कर परेशान करता था, जिस के चलते उसने जपान सिंह और उसके साथी के साथ मिलकर उसे नहर में फेंक दिया है। थाना कैंट की पुलिस ने बंटी के बयानों के आधार पर किरनदीप, जापान और आकाश के खिलाफ धारा 364 /34 आई.पी.सी. के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। नहर में फेंके गए 36 वर्षीय नौजवान रमेश की तलाश जारी है। अब तक तीनों ही दोषी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!