ड्रग केस में फंसे बिक्रम मजीठिया की आखिर क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? पढ़ें पूरी खबर

Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2022 05:46 PM

why was the security of bikram majithia trapped in the drug case increased

पूर्व अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग केस के आरोप पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। हालांकि अब उनके सामने एक............

चंडीगढ़:  पूर्व अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग केस के आरोप पटियाला सेंट्रल जेल में बंद हैं। हालांकि अब उनके सामने एक और परेशानी खड़ी हो गई है। जानकारी के अनुसार पटियाला जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा पहले से ज्यादा सख्त कर दी है। बता दें बिक्रम मजीठिया  24 फरवरी को मोहाली अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद उन्होंने रेगुलर ज़मानत मांगी लेकिन केस में लगीं धाराओं के कारण जमानत नहीं मिल सकी है। 

बताया जा रहा है कि बिक्रम मजीठिया को अब विदेशों में सक्रिय खालिस्तानी संगठनों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। इसी को लेकर जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा पहले कड़ी कर दी है। मजीठिया जेल में जाने के बाद हीप्राप्त जानकारी के अनुसार बिक्रम मजीठिया  खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स, खालिस्तान टाइगर फोर्स, बब्बर खालसा इंटरनैशनल जैसे खालिस्तान समर्थकों की हिट सूची में हैं। जेल जाने के बाद ही अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने ए.डी.जी.पी.  को पत्र लिख कर सूचना दी थी कि विदेशों में खालिस्तान समर्थक जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!