पंजाब में आज मौसम को लेकर येलो Alert जारी!, आप भी जानें अपने जिले का हाल

Edited By Urmila,Updated: 26 Mar, 2025 11:49 AM

weather punjab

पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। गुरुवार के बाद शुक्रवार से एक बार फिर मौसम शुष्क हो गया है।

पंजाब के तापमान में बदलाव पड़ोसी राज्यों में मौसम के बदलाव के कारण हो रही है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। जिसका असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ेगा।  विभाग के अनुसार आज तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन गुरुवार से 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।  मौसम विभाग ने किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं और तूफानों की संभावना को देखते हुए, परिपक्व फसलों को नुकसान हो सकता है।

यहां आपको बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि 28 मार्च के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और अगले सप्ताह तक यह कई स्थानों पर 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। प्रदेश के किसानों और आम जनता को तेज धूप और बढ़ती गर्मी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गर्मी का असर विशेष रूप से दोपहर में महसूस किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!