भाजपा दफ्तर की ओर कूच कर रहे कांग्रेसियों पर चलाई वाटर कैनन

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Oct, 2020 09:40 AM

water cannon fired on congressmen traveling towards bjp office

छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता व कार्यकर्ताओ को न कोई डरा सकता है, न ही कोई दबा सकता है...

चंडीगढ़ (राय) : यू.पी. के हाथरस में दलित बेटी के साथ हुए घिनौने अपराध के खिलाफ पीड़ित परिवार के साथ मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पुलिस द्वारा धक्कामुक्की करने के खिलाफ  चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में  सैंकड़ों  कार्यकर्ताओं  ने सेक्टर-34 से भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया। यहां पुलिस ने बैरीकेड्स लगाकर उन्हें रोका। इस दौरान पुलिस द्वारा बल व वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें छाबड़ा, प्रेमपाल चौहान, लव कुमार, विशाल, प्रेमलता, पम्मी समेत कई कार्यकत्र्ताओं को चोटें आईं, जिन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें टांके भी लगे।

सांसद और मेयर चुप क्यों : छाबड़ा
छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के किसी भी नेता व कार्यकर्ताओ को न कोई डरा सकता है, न ही कोई दबा सकता है। छाबड़ा ने सांसद किरण खेर, मेयर राजबाला मलिक, स्मृति ईरानी आदि को आड़े  हाथों लेते हुए कहा कि हाथरस की बेटी के साथ घोर अन्याय व उत्तर प्रदेश में हो रही ऐसी अनगिनत घटनाओं पर ये चुप क्यों है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!