होटल के कमरे में वेटर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी बरामद

Edited By Mohit,Updated: 04 Dec, 2020 04:33 PM

waiter commits suicide in hotel room

फाजिल्का-अबोहर रोड पर स्थित होटल होम स्टैड में काम करने वाले वेटर ने आत्महत्या कर ली।

फाजिल्का (नागपाल,लीलाधर): फाजिल्का-अबोहर रोड पर स्थित होटल होम स्टैड में काम करने वाले वेटर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक केे पिता राम पाल वासी गांव बनवाला हनुवंता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका 25 वर्षीय बेटा राम लखन होटल में काम करता था।

गत दिवस सुबह 11 बजे उसे फोन आया कि राम लखन ने आत्महत्या कर ली है। जब उसने वहां जाकर देखा तो उसका लड़का फर्श पर पड़ा था जिसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें उसने एक व्यक्ति से तंग आकर आत्महत्या कर लेने संबंधी लिखा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर 8876940710 है पर धारा 306 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!