DGP की सर्च के 24 घटों बाद सामने आया ये शर्मनाक Video, हो रहा तेजी से वायरल

Edited By Vatika,Updated: 17 Nov, 2022 04:08 PM

video viral ludhiana

पुलिस के जाते ही तस्करों ने फिर से अपना धंधा शुरू कर दिया।

लुधियाना (राज): पंजाब में नशे का कहर लगातारा जारी है। इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो से लगाया जा सकता है। वायरल हो रहा वीडियो लुधियाना के चीमा चौक नजदीक घोड़ा कालोनी  के इलाके की बताई जा रही है, जो काफी वायरल हो रही है। 

उक्त वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे एक व्यक्ति  कुर्सी पर बैठ कर सरेआम रोड़ पर  नशे की पुडियां बेच रहा है। इसी बीच नाबालिग उससे  70 रुपए में गांजा की पुड़ियां खरीदते हैं। आपको बता दें कि यह वहीं इलाका है जहां  गत दिवस नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सर्च अभियाना चलाया गया। उसी दिन लुधियाना के सी.पी. मनदीप संधू ने चार्ज भी संभाला और पहले ही दिन डी.जी.पी. गौरव यादव की अगुवाई में 500 पुलिस मुलाजिमों के साथ घोड़ा कालोनी और अंबेडकर नगर में नशे के खिलाफ सर्च अभियाना चलाया ताकि नशा तस्करों के दिलों में पुलिस का खौफ पैदा हो। 

लेकिन, उस सर्च के 24 घंटों बाद ही उसी इलाके की एक वीडियो वायरल होती। अब इससे ही अंजादा लगाया जा सकता है कि नशा तस्करों को पुलिस का कितना खौफ है। पुलिस के जाते ही तस्करों ने फिर से अपना धंधा शुरू कर दिया।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

271/4

37.3

Australia are 271 for 4 with 12.3 overs left

RR 7.27
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!