दलित पर क्रूरता का एक और मामला सामने आया, वीडियो वायरल

Edited By Vatika,Updated: 20 Nov, 2019 05:38 PM

video viral

संगरूर जिले में दलित खेत मजदूर जगमेल सिंह की हत्या के बाद मुक्तसर में एक दलित मजदूर पर क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आज पुलिस ने मामला दर्ज किया। वीडियो में रामू बंधे हाथों से ट्रैक्टर ट्रॉली में दिख रहा है।

श्री मुक्तसर साहिबः संगरूर जिले में दलित खेत मजदूर जगमेल सिंह की हत्या के बाद मुक्तसर में एक दलित मजदूर पर क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आज पुलिस ने मामला दर्ज किया। वीडियो में रामू बंधे हाथों से ट्रैक्टर ट्रॉली में दिख रहा है।
PunjabKesari
रामू का कोटल गांव के एक जमींदार से 25 हजार रुपयों को लेकर कोई विवाद था। दलित अधिकार कार्यकर्ता अशोक मोहिंद्रा ने पुलिस में कोटली गांव के गुरपाल सिंह के खिलाफ इस प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार पहले रामू गुरपाल सिंह के खेतों में खेत मजदूर के रूप में काम करता था और इस समय वह स्थानीय सब्जी मंडी में काम कर रहा था।

आरोप है कि गुरपाल सिंह ने उसे बंधक बनाया और उसके हाथ बांधकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिठाया और गाली गलौज किया। श्री मोहिंद्रा ने कहा कि वह यह मामला राष्ट्रीय अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित पंजाब में सुरक्षित नहीं हैं और संगरूर जिले की घटना के बाद यह दूसरा मामला है। मुक्तसर पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी तेजिंदरपाल सिंह ने कहा कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!