इंस्टीच्यूट में छात्रा द्वारा Post डालने पर हुआ हंगामा, माहौल तनावपूर्ण

Edited By Kamini,Updated: 11 Jun, 2022 10:10 PM

uproar in the institute after the student posted the post

जालंधर का एक मशहूर इंस्टीच्यूट विवादो के घेरे में आ गया है। हालात इतने ज्यादा तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस बल को.......

जालंधर: जालंधर का एक मशहूर इंस्टीच्यूट विवादो के घेरे में आ गया है। हालात इतने ज्यादा तनावपूर्ण हो गए कि पुलिस बल को तैनाव करना पड़ा। जानकारी के अनुसार इस इंस्टीच्यूट में एक हिन्दू छात्रा के साथ कुछ कश्मीरी मुस्लिम छात्रों ने बदतमीजी की है  जिसके बाद से हिन्दू छात्रों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। 

बताया जा रहा है कि गत रात्रि जम्मू की एक हिन्दू छात्रा ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पोस्ट डाल दी थी जिससे जम्मू के मूस्लिम छात्र भड़क गए और छात्रा से जबरदस्ती माफ मंगवाई। यह विवाद काफी समय तक चलता रहा  करीब 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक। यह बताया जा रहा है कि इंस्टीच्यूट मैनेजमेंट ने छात्रा को ही गलत ठहराया है।

मुस्लिम छात्रों की भीड़ देखकर इंस्टीट्यूट में पढ़ने वाले हिंदू छात्रों में दहशत का माहौल है।  भड़के हुए मुस्लिम छात्रों ने रात भर जोर-जोर से नारे लगाए जिसके डर से हिंदू छात्रों ने अपनी सुरक्षा के लिए छिप गए। मुस्लिम छात्रों का कहना है कि छात्रा ने नूपुर शर्मा के हक में पोस्ट डाली है। माहौल तनावपूर्ण होता देख इंस्टीट्यूट प्रबंधन को कैंपस में पुलिस बुलाई। छात्रा के माफी मांगने और पोस्ट डिलीट करने के बाद माहौल शान्त हुआ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!