प्रिंसिपल मर्डर मिस्ट्री: पोस्टमॉर्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, बेटे और करीबियों की कॉल डिटेल्स खंगाल रही पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 01 Jul, 2026 05:09 PM

principal murder mystery shocking revelation in post mortem

गांव जंडियाली में स्कूल प्रिंसिपल इकबाल सिंह धालीवाल के शव का पुलिस ने आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

लुधियाना (राज) : गांव जंडियाली में स्कूल प्रिंसिपल इकबाल सिंह धालीवाल के शव का पुलिस ने आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि हमलावरों ने कितनी बेरहमी और बेरहमी से इकबाल सिंह को मौत के घाट उतारा। कातिलों ने प्रिंसिपल के पेट, छाती, गर्दन और पीठ पर धारदार नुकीले हथियार (छुरे) से ताबड़तोड़ वार किए थे।

इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए लुधियाना पुलिस का खुफिया तंत्र, जमालपुर पुलिस और सीआईए  स्टाफ की टीमें रात-दिन एक किए हुए हैं। हत्याकांड की सुई किसी करीबी या जानकार पर ही घूम रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की तफ्तीश इस समय पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज, मोबाइल लोकेशंस और कॉल डिटेल रिकॉड्रस पर टिक गई है। पुलिस घटना वाली रात वारदात की जगह के आस-पास एक्टिव रहे मोबाइलों का डंप डाटा उठा रही है, ताकि पता चल सके कि कत्ल के ठीक पहले और बाद में वहां कौन-कौन से संदिग्ध नंबर एक्टिव थे। फिलहाल, पुलिस के हाथ 4 से 5 ऐसे संदिग्ध मोबाइल नंबर लगे हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। 

मृतक प्रिंसिपल, उनके बेटे और कुछ अन्य करीबियों की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं। दरअसल, इकलौता चश्मदीद और मृतक का बेटा युवी इस भयानक मंजर को देखने के बाद से ही गहरे सदमे में है। उसने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि रविवार देर रात अचानक 2 अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले उसे और उसके पिता इकबाल सिंह को रस्सियों से बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने दोनों को अर्धनग्न कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार के बीच हमलावरों ने धारदार हथियार से उसके पिता पर हमला कर दिया और उन्हें मौत की नींद सुलाकर फरार हो गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!