पंजाब के अमृतसर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान, कही बड़ी बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Aug, 2026 09:51 PM

union minister shivraj chouhan arrives in punjab

बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने 10 गुरु साहिबान के महान योगदान, उनके इतिहास, बलिदानों और मानवता के लिए दिए...

अमृतसर : बाबा बकाला साहिब में रक्षाबंधन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने 10 गुरु साहिबान के महान योगदान, उनके इतिहास, बलिदानों और मानवता के लिए दिए संदेशों को श्रद्धा के साथ याद किया।

शिवराज सिंह चौहान ने ‘हिंद की चादर’ नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के तप स्थान के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि यह वही ऐतिहासिक स्थान है, जहां नौवें पातशाह ने 26 वर्ष, 9 महीने और 13 दिन तपस्या की थी। उन्होंने उस ऐतिहासिक प्रसंग को भी याद किया, जब माखन शाह लुबाना ने सच्चे गुरु की पहचान कर ‘गुरु लाधो रे, गुरु लाधो रे’ का उद्घोष किया था।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने पहली पातशाही से लेकर दसवीं पातशाही तक गुरु साहिबान के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का ‘ੴ’ का संदेश इस बात की सीख देता है कि सृष्टि अनेक हो सकती है, लेकिन उसका रचयिता एक है। उन्होंने श्री गुरु अंगद देव जी द्वारा ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने, श्री गुरु रामदास जी द्वारा भक्ति और पवित्र सरोवरों की परंपरा को मजबूत करने तथा श्री गुरु अर्जन देव जी की महान शहादत को याद किया।

चौहान ने श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के ‘मीरी-पीरी’ के संदेश, श्री गुरु हरि राय जी की दया और श्री गुरु हरिकृष्ण जी की निस्वार्थ सेवा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना शीश अर्पित कर महान बलिदान दिया।

इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों की शहादत को भी याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान का जीवन मानवता, सेवा, त्याग और धर्म की रक्षा का महान संदेश देता है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!