शिवसेना नेता हनी महाजन पर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, 1 की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 10 Feb, 2020 10:00 PM

unidentified people firing on shiv sena state head honey mahajan

शिवसेना हिंदोस्तान यूथ विंग के प्रदेश प्रधान हनि महाजन को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। ....

गुरदासपुर(विनोद,जवाहर): शिवसेना हिन्दोस्तान के उत्तर भारत प्रमुख हनी महाजन पर देर सायं अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर मारने का प्रयास किया। गोलीबारी में हनी महाजन की टांग में गोली लगी जबकि उसके पास स्थित करियाना मर्चेंट अशोक कुमार पुत्र जगदीश राज निवासी धारीवाल के सिर में गोली लगने से उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज देर सायं हनी महाजन डडवां रोड पर स्थित अपनी दुकान पर बैठा सायं करीब 6.30 बजे बैठा था कि इसी दौरान अचानक दो पहिया वाहन पर हमलावर दुकान के पास पहुंचे और हनी महाजन को अकेला देखकर उस पर गोली बारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने लगभग पांच छ: राऊंड गोलीबारी की। इस गोलीबारी में हनी महाजन की टांग पर गोली लगी जबकि उसके पास ही खड़े अशोक कुमार के सिर पर गोली लगने से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी उपरांत हमलावर मौके से फरार हो गए। 

इस गोलीबानी में घायल हनी महाजन व अशोक कुमार को तुरंत लोगों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया जहां अशोक कुमार की मृत्यु हो गई जबकि हनी महाजन को गम्भीर हालत के मद्देनजर अमृतसर अस्पताल रैफर कर दिया गया। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस स्टेशन धारीवाल के इंचार्ज मनजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जिसके उपरांत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!