मोटरसाइकिल की टक्कर के दौरान भयानक हादसा, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jul, 2021 12:07 PM

two killed in accident

मलसियां-नकोदर राष्ट्रिय मार्ग पर बीती रात संत वरियाम सिंह दहिया मेमोरियल ग्लोबल अस्पताल के नज़दीक दो मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर हो गई। इस घटना में 2 नौजवानों की दर्दनाक...

मलसियां (त्रेहन): मलसियां-नकोदर राष्ट्रिय मार्ग पर बीती रात संत वरियाम सिंह दहिया मेमोरियल ग्लोबल अस्पताल के नज़दीक दो मोटरसाइकिलों की भयानक टक्कर हो गई। इस घटना में 2 नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक महिला समेत तीन व्यक्ति गंभीर जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नौजवान मोटरसाइकिल पर नकोदर से मलसियां की तरफ आ रहे थे।

PunjabKesari

जब वह संत वरियाम  सिंह दहिया यादगारी ग्लोबल अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो उनका मोटरसाइकिल अचानक बेकाबू होकर आगे जा रहे दूसरे मोटरसाइकिल के साथ टकरा गया। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों नौजवानों के सिर धड़ से अलग हो गए। दूसरा मोटरसाइकिल जिसको दलबीर सिंह (31) पुत्र अमरीक सिंह चला रहा था, के पीछे बैठी उसकी पत्नी बलदीश कौर (26) और उनका 4 साल का बच्चा प्रितपाल जख्मी हो गए, जबकि एक साल का बच्चा सहजवीर सिंह बाल-बाल बच गया।

दलवीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार तीन जख्मी व्यक्ति जालंधर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हादसे में मरने वाले नौजवानों की पहचान जसविन्दर सिंह उर्फ भोला (16 -17) पुत्र सुरिन्दर सिंह और हरदीप सिंह उर्फ सोनू (17 -18) पुत्र चरण सिंह दोनों निवासी गांव लाटियांवाल (कपूरथला) के तौर पर हुई है।

मौके पर पहुंचे ए.एस.आई. हरभजन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि दोनों मृतक नौजवानों की लाश पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नकोदर भेज दिया गया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!