Edited By Kalash,Updated: 31 Mar, 2022 12:13 PM

आम जनता पर एक और महंगाई की मार पड़ने वाली है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर सफर करना आज रात 12 बजे से महंगा होने वाला है
पंजाब : आम जनता पर एक और महंगाई की मार पड़ने वाली है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर सफर करना आज रात 12 बजे से महंगा होने वाला है। अब 1 अप्रैल से हाईवे पर सफर करने के लिए आपको जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। टोल दरों में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा टोल टैक्स में 10 से 65 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। छोटे वाहनों के लिए 10 से 15 रुपए और कामर्शियल वाहनों के लिए 65 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें : जालंधर-नई दिल्ली नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, देखते ही देखते फ्लाईओवर पर लटकी ट्रॉली
इसी बीच आपको बता दें कि लुधियाना-जालंधर रोड पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर अभी फिलहाल टोल के रेट पुराने ही रहेंगे वहां 1 सितंबर से टोल की दर बढ़ेगी। गौरतलब है कि किसान आंदोलन के चलते एक साल से अधिक समय तक टोल बंद रहे थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here