नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा! ट्रैक्टर से टकराकर दीवार तोड़ स्कूल में जा घुसी बस

Edited By Kalash,Updated: 01 Nov, 2026 10:42 AM

national highway accident

फरीदकोट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 पर पड़ते गांव कलेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

फरीदकोट (जगतार): फरीदकोट जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे-54 पर पड़ते गांव कलेर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फरीदकोट से अमृतसर जा रही एक निजी बस की लिंक रोड की ओर मुड़ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार टक्कर हो गई, जिस कारण बस बेकाबू होकर पास के स्कूल की दीवार तोड़ती हुई अंदर घुस गई, जबकि ट्रैक्टर ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार-रविवार की बीच रात को हुआ। जब बस गांव कलेर के पास पहुंची, तो आगे जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक हाईवे से लिंक रोड की तरफ मुड़ने लगी। बस चालक द्वारा ब्रेक लगाने की कोशिश के बावजूद बस बेकाबू होकर  ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए और बस स्कूल की दीवार तोड़कर अंदर चली गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक को गंभीर चोटें आईं। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बस ड्राइवर और कई यात्री भी घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया, जिससे दूसरा ट्रैक्टर भी खेतों में गिर गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि उस ट्रैक्टर पर सवार पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। गांव वालों ने मुस्तैदी दिखाते हुए यात्रियों और घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें एम्बुलेंस और प्राइवेट गाड़ियों से अस्पताल ले जाने में मदद की। फिलहाल मामले की आगे की जांच चल रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!