Edited By Kamini,Updated: 06 Nov, 2026 01:48 PM

नेशनल हाईवे पर टैक्सी और थ्री-व्हीलर में जबरदस्त टक्कर की खबर सामने आई है।
जालंधर (सोनू) : नेशनल हाईवे पर टैक्सी और थ्री-व्हीलर में जबरदस्त टक्कर की खबर सामने आई है। इस हादसे में 4 लोग घायल होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पटियाला से ब्यास जा रही एक टैक्सी कार सड़क किनारे खड़े थ्री-व्हीलर (ऑटो) से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराया और मामले की जांच शुरू करवाई। जानकारी के मुताबिक, टैक्सी ड्राइवर रणजीत सिंह अपनी कार में 4 सवारियों को लेकर पटियाला से ब्यास की ओर जा रहा था। जब वह गोराया के पास पहुंचा तो अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी कार को साइड मार दी। सवारियों को बचाने की कोशिश में रणजीत सिंह ने गाड़ी का स्टेयरिंग दूसरी तरफ मोड़ा जिससे टायर कट गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक थ्री-व्हीलर से जा टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सवारियों को चोटें आईं, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here