जालंधर के वर्कशॉप चौक पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 07 Nov, 2026 12:10 PM

tragic accident at workshop chowk in jalandhar

जालंधर के वर्कशॉप चौक पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काम पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

जालंधर (सोनू) : जालंधर के वर्कशॉप चौक पर सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। काम पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग रोजाना की तरह सुबह साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान वर्कशॉप चौक के पास पीछे से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।

प्रत्यक्षदर्शी रजिंदर बाबा के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद बुजुर्ग की सांसें चल रही थीं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस और पुलिस हेल्पलाइन 100 व 112 पर कई बार संपर्क किया। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने में देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।

मृतक की पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज या मोबाइल फोन मौके से नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!