मोगा-जालंधर हाईवे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 2 सदस्यों की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2026 04:58 PM

accident 2 died

मोगा-जालंधर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई,

मोगा : मोगा-जालंधर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि महिला का 8 वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। मृतकों की पहचान गुरविंदर कौर (38) निवासी गांव पंडोरी अराइयां और उसके भतीजे गुरविंदर सिंह (21) निवासी गांव हिरदेवाला, जीरा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मृतकों व घायल बच्चे को सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना धर्मकोट के प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह ने बताया कि गुरविंदर कौर अपने भतीजे गुरविंदर सिंह के साथ बच्चे को लेकर मोटरसाइकिल पर धर्मकोट में सामान खरीदने आ रही थी। जब वे हाईवे पुल के नीचे से गुजरने लगे तो तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला और उसके भतीजे की मौत हो गई, जबकि बच्चा घायल हो गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयानों के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की आगे की जांच एएसआई इंद्रजीत सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का सिविल अस्पताल मोगा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे में मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!