दुखद खबरः सेना में भर्ती नौजवानों की गोली लगने से मौत

Edited By Urmila,Updated: 14 Jan, 2022 12:08 PM

tragic news army recruits shot dead

भादसों थाना के गांव खेड़ीजट्टा में 25 वर्षीय एक नौजवान फौजी की गोली लगने से मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक जम्मू के राजौरी के सरहदी क्षेत्र में ...

भादसों/पटियाला (अवतार): भादसों थाना के गांव खेड़ीजट्टा में 25 वर्षीय एक नौजवान फौजी की गोली लगने से मौत हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी मुताबिक जम्मू के राजौरी के सरहदी क्षेत्र में चली गोली के साथ फौज की 14 पंजाब यूनिट के दो जवानों की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर को सरहद पर अचानक गोली चलने की आवाज आई। उसी समय सरहद पर तैनात जवान और सेना अधिकारी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः केरल नन रेप केस में बिशप फ्रैंको को मिली राहत, अदालत ने सुनाया फैसला

उन्होंने देखा कि सिपाही सर्बजीत सिंह और सिपाही नवराज सिंह दोनों खून से साथ लथपथ पड़े हुए हैं। दोनों को तुरंत नजदीकी सेना अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां दोनों ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। राजौरी पुलिस ने मामला दर्ज कर कर जांच करनी शुरू कर दी है। वहीं दोनों जवानों के शव को यूनिट हैडक्वाटर में रखा गया है। फिलहाल गोली चलने के कारणों का पता नहीं लगा। प्राप्त जानकारी मुताबिक नवराज सिंह पुत्र अवतार सिंह गांव खेड़ीजट्टा थाना भादसों का नौजवान भारतीय सेना में ड्यूटी करता था।

यह भी पढ़ेंः बठिंडा गैंगवार में अहम खुलासा, गैंगस्टर सुखा ने फेसबुक पर किया पोस्ट

सिपाही नवराज सिंह का एक भाई और एक बहन है। 25 वर्ष का मृतक फौजी 6 वर्ष पहले ही सेना में भर्ती हुआ था और एक मध्यवर्गीय किसान का बेटा था। घटना का पता चलते ही पूरे भादसों के इलके में शोक की लहर छा गई है। जिक्रयोग्य है इसी गांव का एक बाली उम्र का नौजवान नवजोत सिंह बीते वर्ष किसानी संघर्ष दौरान दिल्ली में शहीद हो गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!