Ludhiana में दर्दनाक हादसा : ट्राले की चपेट में आने दो युवकों की मौत, मंजर देख सहमे लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 May, 2026 12:25 AM

tragic accident in ludhiana two youths killed after being hit by a trailer

शुक्रवार को देर शाम फोक्ल प्वाइंट के इलाके ढंडारी पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोडिड ट्राले की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बहुत ही दर्दनाक था। हादसे के दौरान ट्राले के टायर युवकों से सिर के ऊपर से...

लुधियाना (गौतम) : शुक्रवार को देर शाम फोक्ल प्वाइंट के इलाके ढंडारी पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोडिड ट्राले की चपेट में आने से एक्टिवा सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बहुत ही दर्दनाक था। हादसे के दौरान ट्राले के टायर युवकों से सिर के ऊपर से गुजर गए, जिस कारण उनके चेहरे नहीं पहचाने जा सके। हादसा होने के कारण सड़क पर जाम लग गया। मौके से ट्राले के ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। 

पता चलते ही थाना फोक्ल प्वाइंट के अधीन आते जीवन नगर चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद खून से लथपथ दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने एक्टिवा की तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर एक युवक की पहचान कर उसके परिवार को सूचित किया। जिसकी पहचान मोती नगर के रहने वाले आनंद कुमार 40 साल के रूप में की गई । लेकिन दूसरे की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार आनंद कुमार ही एक्टिवा चला रहा था और दूसरा युवक उसके पीछे बैठा हुआ था। पता चलते ही आनंद कुमार के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार आनंद फोक्ल प्वाइंट फेस 5 में स्थित सूरज साइकिल इंडस्ट्री में काम करता था । हादसे के दौरान वह काम से वापस आ रहा था। 

थाना फोक्ल प्वाइंट में तैनात एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि ट्राले व एक्टिवा को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक युवक की पहचान एक्टिवा से मिले दस्तावेजों के आधार पर की गई है, जब कि दूसरे की पहचान अभी नहीं हुई है । उसकी पहचान भी जल्द कर ली जाएगी। सड़क हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ है और किस की गलती है । फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!