पीर निगाहा से लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार

Edited By Radhika Salwan,Updated: 09 Aug, 2024 04:55 PM

tractor trolley of devotees from punjab returning from peer nigaha

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक स्थल पीर निगाहा से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई

नंगल- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धार्मिक स्थल पीर निगाहा से माथा टेककर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों की हालत ठीक है। ये सभी श्रद्धालु पंजाब के मानसा से तीन दिन के लिए धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि पंजाब के मानसा जिले से श्रद्धालु मंगलवार को नैना देवी में माथा टेकने के बाद पीर निगाहा में माथा टेकने आए थे। गुरुवार सुबह जब ये सभी श्रद्धालु मनसा के लिए निकले तो मंदिर की दीवार से कुछ दूरी पर उनकी ट्रॉली पलट गई। हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब दो दर्जन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। मौके पर पहुंची तहसीलदार शिखा राणा ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। बताया जा रहा है कि ट्रॉली गहरी खाई में गिरने से बच गई, नहीं तो बड़े नुकसान का डर था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!