फिरोजपुर में मचा हड़कंप, ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी

Edited By Kamini,Updated: 09 Apr, 2026 05:51 PM

threat to blow up trains

फिरोजपुर जिले में उस समय हंगामा मच गया जब ट्रेनों को उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई।

फिरोजपुर: फिरोजपुर जिले में उस समय हंगामा मच गया जब ट्रेनों को उड़ाने की धमकी की खबर सामने आई। यह धमकी एक ई-मेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें सुसाइड अटैक की बात लिखी थी। इस E-Mail में लिखा था कि फिरोजपुर में ट्रेनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। जानकारी मिलते ही पुलिस ने हर जगह सिक्योरिटी बढ़ा दी। पुलिस की टीमें शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि, आज सुबह पहले पटियाला 12 स्कूलों को बम से उड़ाने का ईमेल भेजा गया। जिसके बाद सभी स्कूलों खाली करवाया गया और बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया। यही नहीं इसके बाद मोगा के स्कूलों को भी आज धमकी भरा ईमेल मिला। इसके साथ ही फिरोजपुर में भी ट्रेनों को उड़ाने की धमकी मिली। फिलहाल पुलिस ने लोगों को अलर्ट कर दिया है और कहा है कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को बताएं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी फिरोजपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, लेकिन पुलिस को कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि इससे पहले भी कोर्ट में बम विस्फोट करने के लिए एक ईमेल भेजा गया था, लेकिन तब भी सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!