फिरोजपुर: फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग! दूर-दूर तक उठीं आग की लपटें... मची अफरा-तफरी

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2026 02:47 PM

massive fire breaks out at a furniture shop

पंजाब में आए दिन कहीं न कहीं आग लगने की घटना सामने आ रही हैं।

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): पंजाब में आए दिन कहीं न कहीं आग लगने की घटना सामने आ रही हैं। इस बार मामला फिरोजपुर से सामने आया रहा हैं जहां गुरुहरसहाए हलके के मेन मार्केट में एक फर्नीचर की दुकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। शहर में फायर ब्रिगेड की सुविधा न होने से दुकानदारों में भारी गुस्सा है, क्योंकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दूसरे शहरों से आने के कारण देर से पहुंचती हैं।

यह घटना शुक्रवार सुबह गिल्होत्रा ​​फर्नीचर हाउस में हुई, जहां आग ने दुकानदार की सालों की मेहनत को पल भर में खाक कर दिया। तेजी से फैलती आग ने दुकान में रखे लकड़ी के फर्नीचर, मशीनरी और दूसरे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि दुकान के पीछे कूड़े पर सफाई कर्मचारी द्वारा लगाई गई आग की चिंगारियां तेज हवा के कारण दुकान के अंदर चली गईं।

स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। लोगों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां घटना के करीब ढाई घंटे बाद पहुंचीं, जबकि तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गुरुहरसहाय में परमानेंट फायर स्टेशन न होने की वजह से फिरोजपुर, जलालाबाद या मुक्तसर से गाड़ियां बुलानी पड़ती हैं, जिससे राहत के काम में देरी होती है।

दुकानदार प्रिंस गिल्होत्रा ​​ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मौके पर पहुंचे SDM ने घटना का जायजा लिया और जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। स्थानीय व्यापारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर गुरुहरसहाय में परमानेंट फायर स्टेशन नहीं बनाया गया तो भविष्य में ऐसे और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!