Edited By Urmila,Updated: 06 Jun, 2026 09:21 AM

आज सवेरे फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव जंगा वाला मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और घोड़े ट्राले के बीच जबरदस्त हादसा हो गया।
फिरोजपुर/गुरुहरसहाय (कुमार, सुनील विक्की) : आज सवेरे फिरोजपुर फाजिल्का रोड पर गांव जंगा वाला मोड़ के पास एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी और घोड़े ट्राले के बीच जबरदस्त हादसा हो गया और इस हादसे में जलालाबाद से ब्यास की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप गाड़ी में सवार करीब 7/8 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 20 से 22 लोग घायल हुए हैं जिन्हें सिवल हस्पताल फिरोजपुर, अनिल बागी हस्पताल ,फरीदकोट मेडिकल कॉलेज और अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई घायलों की हालत चिंताजनक बताई जाती है घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी फिरोजपुर सरदार भूपिंदर सिंह सिद्धू और उनकी पुलिस टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और उसके बाद उन्होंने अलग-अलग अस्पतालों में जाकर घायल हुए व्यक्तियों का हाल-चाल जाना ।
जानकारी के अनुसार एक परिवार अपने रिश्तेदारों को साथ लेकर आज सवेरे जलालाबाद से ब्यास की ओर चला था तो अचानक जंगा वाला मोड़ के पास सामने से एक तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ आ रहे घोड़ा ट्राला सीधे महिंद्रा पिकअप गाड़ी में जा टकराया जिसमें घटनास्थल पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई जबकि कुछ घायल अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ गए। जिन घायलों की हालत चिंताजनक है उनको अन्य अस्पताल में रेफर किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here