रातों-रात अमीर बनने की हसरत ने भेजा जेल की सलाखों के पीछे, करोड़ों की हेरोइन समेत 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 26 Jun, 2026 05:00 PM

two smugglers arrested with heroin worth crores

पंजाब में चलए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को 6 किलो 76 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है ।

 फिरोजपुर (कुमार) : पंजाब में चलए गए युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह के नेतृत्व में 2 नशा तस्करों को 6 किलो 76 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है ।

यह जानकारी देते हुए एंटीनाकोटिक्स टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज के डीएसपी ने आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया के उनकी पुलिस पार्टी को यह गुप्त सूचना मिली थी कि बलराज सिंह उर्फ बाज पुत्र दर्शन सिंह और सुखविंदर सिंह उर्फ सूखा पुत्र सुरजीत सिंह वासी गांव मस्ते के हेरोइन तस्करी का काम करते हैं जिन्होंने गुज्जर नाम के पाकिस्तानी तस्कर से हेरोइन की खेप मंगवाई है जो आगे सप्लाई की जानी है।

उन्होंने बताया कि इस जानकारी के आधार पर उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर रेड करके नामजद दोनों आरोपियों को पंजाब नंबर के बुलेट मोटरसाइकिल के साथ काबू किया जिनसे तलाशी लेने पर 6 किलो 76 ग्राम हैरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों ने पुलिस के समकक्ष माना है कि उन्होंने यह हेरोइन पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई थी जो आगे सप्लाई की जानी थी मगर यह हेरोइन किस बड़े नशा तस्कर की है और आगे किसे दी जानी थी उसके बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। उन्होंने बताया कि रात को रात अमीर बनने की हसरत ने इन दोनों नशा तस्करों को जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया है ।

डीएसपी ने बताया कि यह नशा तस्कर पाकिस्तानी तस्करों के साथ सोशल मीडिया की एक ऐप के माध्यम से बातचीत करते थे और वहीं से उन्हें आदेश मिलता था कि यह हेरोइन किसको देनी है ? उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन से पुलिस द्वारा वह एप तथा पाकिस्तान नशा तस्करों के संपर्क भी ट्रेस किए गए हैं जिसे लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों द्वारा ज्यादातर। केसों में हेरोइन ड्रोन के द्वारा थ्रो की जाती है। इस रिकवरी को लेकर पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस किए जा रहे हैं और अदालत से पुलिस रिमांड लेकर इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 30 करोड़ 35 लख रुपए बताई जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!