भयानक हादसा: टायर फटने से पलटी पिकअप, मौके पर मची चीख पुकार

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2026 06:06 PM

horrific accident pickup overturns after tyre burst

सवारियों से भरी पिकअप के साथ भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फाजिल्का फिरोजपुर रोड पर जलालाबाद के निकट टायर फटने से पिकअप गाड़ी पलट गई।

जलालाबाद (बंटी दहूजा) : सवारियों से भरी पिकअप के साथ भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, फाजिल्का फिरोजपुर रोड पर जलालाबाद के निकट टायर फटने से पिकअप गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा है कि फाजिल्का से 20 से 25 लोग पिकअप गाड़ी में सवार होकर लोहियां खास धान की बिजाई करने के लिए जा रहे थे। अचानक गाड़ी का टायर फटने से पिकअप पलट गई, और सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास जा गिरी। 

PunjabKesari

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में 9 लोग घायल हुए है जिन्हें इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस टीम पहुंच गई है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला राणो बाई ने बताया कि वह गांव हंसता कलां के रहने वाले है। उनके परिवार और इलाके के लोग पिकअप गाड़ी पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए लोहियां खास जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। जैसे उन्हें सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे। लेकिन बताया जा रहा है कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं।

डिवाइडर से टकराई पिकअप

मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी बलजीत सिंह ने बताया कि फाजिल्का की तरफ से एक पिकअप गाड़ी में करीब 20 से 25 लोग सवार होकर आ रहे थे। जब वह जलालाबाद के नजदीक पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी का पिछला टायर फटने से गाड़ी पलट गई और पलटियां खाती हुई पेट्रोल पंप के पास बने डिवाइडर के साथ टकरा गई।

हदासे में घायलों को अस्पताल करवाया भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 9 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि धान की बजाई करने के लिए सभी लोग फाजिल्का से लोहियां खास जा रहे थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!